Wednesday, 31 October 2018

corruption of Information Department of Uttar Pradesh,India

This pitition is R.T.I. act.2005 the behalf of corrruption game in Information Department Of Uttar Pradwsh,India.this department is affilated by Culture Department of Uttar Pradesh,India. they r not given to me any answer in 30 days of limitation of rti act.2005, behalf my seven points questions pitition of Right To Information Act.2005. All departmentle officers/regesterd NGO team leaders r involved in this heavy corruption game of money grantation in information tecnology, this is possible only in Government Sector of Uttar Pradesh,India. because every budy is affilated with corruption with any part or side in money laundring game of Indian Government sectors. This money is came for devlopment of states n country but they r no think about that...JAI HIND..

This is first appel application of those pitition of R.T.I. Act.2005 after 35 days later. m given they instructions for followed this rules of Right To Information Act.2005.But they r fully corrupted n not given to me any reply of my R.T.I. pitition n re-appel application.

1 comment:

  1. नमस्कार कलाकार बंधु गणों 🙏 बहुत समय तक नहीं पहुंच पाती है।बाद आज इस प्रकरण पर आप सभी से मुखातिब होते हुए यह बताना अतिआवश्यक हो गया है कि सूचना विभाग, उत्तर प्रदेश की गीत एवं नाटक प्रभाग की में मेरी एम एस एम ई की रजिस्टर्ड फर्म मेसर्स सुखप्रीत सिंह जागरण‌ परिवार को विभाग द्वारा मजबूरी वश
    सूचना आयोग के माननीय न्यायालय की कड़ी फटकार एवं मेरे द्वारा मांगी गई समस्त सूचनाओं की प्रमाणित प्रतियां मुझे माननीय न्यायाधीश के सामने प्रदान करने के बाद सांस्कृतिक विधा (लघु दल) के रुप में मेरे दल को आडीशन पास करने के उपरांत पंजीकृत करना पड़ा। यहां भी "सी" ग्रेड मिला जो कि सबसे निचले पायदान पर था जबकि आडीशन बहुत ही अच्छा हुआ था तथा कई अन्य नवोदित प्रात्र दलों को भी वर्ष २०२३ के आडीशन को संघर्ष के साथ पास करने के बाद पंजीकृत करके उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का कार्य भी दिए गए।। साथ ही महाकुंभ २०२५ में भी सांस्कृतिक पंडाल में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखलाएं भी पंजीकृत दलों के माध्यम से अधिकांश कलाकारों की रोजी-रोटी का स्रोत साबित हुई।।
    सबसे प्रमुख बात यह रही कि हर बार की तरह इस बार भी पंजीकृत होने से लेकर पंजीकृत होने के बाद भी दलालों का बोलबाला अधिक रहा जो कि पूर्व पर आधारित प्रथा का ही एक भद्दा हिस्सा है।इसे ख़त्म करना भी एक बड़ी चुनौती है क्योंकि विरासत में मिली इस दलाली प्रथा को आगे बढ़ाने की मजबूरी रहती है नहीं तो संबंधित विभागों में आप सिस्टम से बाहर माने जाएंगे और आपके ऊपर किसी आपसे बड़ी कुर्सियों पर बैठे किसी की भी निगाहें टेढ़ी हो सकतीं हैं या दलाल ही आपको अपना रसूख दिखा या समझा सकते हैं। यानी दोनों ही सूरत में जो विभागों से मिलकर नहीं चलेगा वह कुचल दिया जाएगा हर एक प्रोसेस में।। उसे कार्य कम मिलेगा या नहीं भी मिलेगा और यदि मिल भी गया तो उसको हर जगह प्रताड़ित होने पर विवश कर दिया जाएगा जिससे वह भ्रष्ट दलाली सिस्टम को स्वीकार कर ले और उनके इस वी आई पी सिस्टम लिस्ट में शामिल हो सके।। इसमें घाटा हर हाल में सरकार का ही होता है क्योंकि दलाली प्रथा के अंतर्गत कार्यक्षेत्र में बहुत से पंजीकृत दलों का ना जाने का सिस्टम भी आता है जिससे सरकार की नीतियों योजनाओं तथा उपलब्धियों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी आम जनमानस तक नहीं पहुंच पाती है और सिर्फ सरकारी खजाने में चूना लगाया जाता है। एक ही पते पर एक ही परिवार की कई कई टीमें पंजीकृत करवाकर भी इस दलाली प्रथा को जारी रखा जाता रहा है। विभाग में बहुत से दलालों का बोलबाला और जमवाड़ा हमेशा निरंतर बना ही रहता है जो कि बेहद चिंताजनक स्थिति को पैदा करता है। सरकार के द्वारा दिए गए सालाना बजट खपाने में इन अनियमितताओं को दलाल तथा विभागीय मिलीभगत से इस तरह से और भी कई तरह के भ्रष्टाचारों को अंजाम दिया जाता रहा है। तथा अन्य इस सिस्टम को कदापि ना स्वीकार करने वाले पंजीकृत दलों का शोषण किया जाने का कार्य किया जाता है।।
    अतः हमारी उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र निवेदन है कि उच्चस्तरीय जांच अपनी निगरानी में करवा कर इस जड़ें जमा चुके भ्रष्टाचार से सूचना विभाग, उत्तर प्रदेश के गीत नाटक प्रभाग को मुक्त कराने की कृपा करें। तथा यदि किसी जांच में अनियमितताओं को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक उदाहरण प्रेषित करना चाहिए कि सरकार और सरकारी खजाने को नुक्सान पहुंचाने वाले को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।।जय हिन्द जय मां भारती 🇮🇳✍️
    देश हित व कलाकार हित सर्वोपरि ✍️

    ReplyDelete