सादर प्रणाम आप सभी सम्मानित भारतवर्ष के कलाकार बंधु गणों को 🙏 कलाकार समाज की ना दिखाई देने वाली विसंगतियों की ओर संबंधित सरकारों का ध्यान केंद्रित करके और उनको उनके जीवन जीने तथा रोजी-रोटी के मानवाधिकारों को दिलवाने हेतु सदैव प्रयासरत रहते हुए इस ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ म्यूजिशियन्स् (स्वंय सहायता समूह) के द्वारा अनेक कार्य देश हित एवं कलाकार हित में किए जाते रहे हैं। वह चाहें हमारे वृद्धावस्था पेंशन के योग्य कलाकारगण हों या विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभ पाने वाले कलाकार हों या फिर हर किसी विधा से जुड़े कलाकारों के समूह को सहेजने की बात हो या फिर उनको कार्यक्रम करने के लिए मिलने वाले संबंधित सरकारी विभागों में पारदर्शिता का मामला हो तथा अनेक ऐसी समस्याएं जिनसे कलाकार अपने जीवन में कठिन परिश्रम करते हुए या तो निकल आते हैं या उसमें ही उलझ कर रह जाते हैं।। नतीजतन कई अच्छे कलाकार इस कलाकारी की दुनिया से दूरी बना लेते हैं। परन्तु अब समय धीरे-धीरे कलाकारों के पक्ष में होता जा रहा है। चाहे वह सोशल मीडिया के माध्यम से हो या लाइव संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से ! कलाकारों के हितों में कार्य करने वाले विभागों को विभिन्न सरकारों द्वारा दिए गए बजटों के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न विधाओं के अंतर्गत विभिन्न मंचों पर उचित पंजीकृत कलाकारों एवं दलों को अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए जारी सरकारी नियमावलियों के अनुसार बाध्य भी किया गया है। वाद्ययंत्र कलाकारों के लिए संबंधित विभागों द्वारा उनको भारतीय वाद्ययंत्र को खरीदने हेतु धनराशि भी आवंटित की जाने लगी है जो कि संबंधित पंजीकृत योग्य कलाकारगणों के खाते में सीधे भेजी जाती है आदि बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं का समावेश है कलाकार हित में। परन्तु इसमें होने वाली धांधलियों/भ्रष्टाचार आदि पर भी सरकार की पैनी नज़र रहती है अपने नुमांइदों के माध्यम से जिससे सही तरह से कार्यप्रणाली कलाकर हित में कार्य करतीं रहें और अधिक से अधिक कलाकार समाज उनसे लाभांवित भी होता रहे।। भविष्य में हम सभी कलाकारों के लिए और भी अच्छा कार्य इस स्वयं सहायता समूह के माध्यम से करते हुए उनको एक उज्जवल भविष्य प्रदान करने में सहायक बनें इसी आशा के साथ ✍️🇮🇳जय हिन्द जय मां भारती 🇮🇳✍️ Regards:- www gaaun.blogspot.com
GLOBAL ARTISTS ASSOCIATION
Global Artists' Association Blog Entrepreneurs and Artist Workers





























































































































